Kisan Andolan: दो दिनों के लिए रोका 'दिल्ली चलो' मार्च - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशहोम

Kisan Andolan: दो दिनों के लिए रोका ‘दिल्ली चलो’ मार्च

farmers_protest_2024

सरकार के साथ रविवार रात हुई चर्चा के बाद आंदोलन कर रहे किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन दो दिनों के लिए रोकने की बात कही है। खबर है कि किसान दो दिनों के दौरान सरकार की तरफ से पेश MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य के नए प्रस्ताव को समझेंगे और फिर आगे की नई रणनीति तय करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसान अगले दो दिनों में सरकार के प्रस्ताव का अध्ययन करेंगे। इस दौरान दिल्ली कूच नहीं करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है, ‘हम हमारे फोरम में 19 और 20 फरवरी को चर्चा करेंगे और जानकारों की इसपर राय लेंगे। इसके आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा।’

उनका कहना है कि कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर चर्चा बाकी है और हमें उम्मीद है कि अगले दो दिनों में इनका भी समाधान हो जाएगा। उन्होंने दिल्ली चलो मार्च को फिलहाल रोक दिया गया है, लेकिन अगर सारे मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो 21 फरवरी को सुबह 11 बजे इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।

इससे पहले भी सरकार और किसानों के बीच फरवरी में तीन दिन 8, 12 और 15 को वार्ता हो चुकी है। पंजाब और हरियाणा के किसान मांगों को लेकर शंभू और खनौरी पर डटे हुए हैं।