मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
– इस कैंप का मुख्य उद्देश्य...
राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के उधम...

हर साल 3 मार्च को विश्व भर में वाइल्डलाइफ डे मनाया जाता है. इसी क्रम में इस साल भी विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन करने वालों की सराहना की. हर साल वाइल्डलाइफ डे पर लोगों के जीवन और ग्रह पर वन्यजीवों की अनूठी भूमिकाओं और योगदान को मान्यता दी जाती है.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (एक्स) पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘विश्व वन्यजीव दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं. यह हमारे ग्रह पर जीवन की अविश्वसनीय विविधता का जश्न मनाने और इसकी रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है. मैं उन सभी की भी सराहना करता हूं जो टिकाऊ प्रथाओं में सबसे आगे हैं और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं.
बता दें कि साल 2014 में पहली बार वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाया गया था. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व भर के जीव-जन्तुओं का संरक्षण है. वहीं इस वर्ष वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे का थीम ‘लोगों और ग्रह को जोड़ना: वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज’ है.