यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

पीएम मोदी सोमवार (4 फरवरी) को तेंलगाना दौरे पर हैं। पीएम ने तेलंगाना को 56 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस दौरान जनता को भी संबोधित किया। इन विकास परियोजनाओं से कैसे तेलंगाना का विकास होगा, पीएम ने इसकी जानकारी अपने संबोधन के जरिए जमता तक पहुंचाई ।
PM मोदी ने संबोधन के दौरान विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं और इसलिए बड़े सरल भाषा में कह देते हैं कि ये तो चुनावी सभा है जबकि ये चुनावी सभा नहीं है। चुनाव की तो अभी घोषणा भी नहीं हुई है। आज देश में विकास का जो उत्सव चल रहा है उसमें मैं तेलंगाना के भाई और बहनों के बीच ये विकास का उत्सव मनाने आया हूं।’
पीएम मोदी ने कांग्रेस, BRS पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘तेलंगाना के लोग ये जान चुके हैं कि परिवारवादी पार्टियों के चहरे अलग हो सकते हैं लेकिन चरित्र एक ही होता है और इनके चरित्र में दो पक्की चीजें हैं- एक झूठ और दूसरा लूट है। तेलंगाना में जैसे TRS के BRS बनने से कुछ नहीं बदला था वैसे ही BRS के जगह कांग्रेस के आने से कुछ नहीं बदलने वाला। ये लोग एक ही थाली के चट्टे-बट्टे के लोग हैं।’