यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...
शरीर में कोई भी समस्या होने पर लक्षण बाहरी रूप से नजर आने लगते हैं। जैसे कि पेट खराब होने पर मुह में छाले आना या चोट लगने पर सूजन आ जाना। इसी तरह कई समस्याओं के बारे में हमें जीभ से पता चल सकता है। आपने ध्यान दिया होगा कई बार डॉक्टर जीभ देखकर समस्या का पता लगाने की कोशिश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई समस्याओं के बारे में जीभ के रंग से पता लगाया जा सकता है।
अगर आपको जीभ पर सफेद धब्बे नजर आ रहे हैं, तो यह ल्यूकोप्लाकिया का कारण हो सकता है। अधिकतर तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या हो सकती है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के 2020 के लेख के मुताबिक ल्यूकोप्लाकिया की समस्या में जीभ पर मिश्रित लाल और सफेद धब्बे के रूप में दिखाई दे सकता है।
वहीं अधिकतर मामलों में जीभ के घीसने या चोट लगने के कारण लाल हो जाती है। लेकिन अगर बिना किसी कारण जीभ का रंग लाल है, तो यह जीभ के इंफेक्शन और विटामिन बी12 की समस्या के कारण हो सकता है।
जीभ में सूजन आने से इसका टेक्सचर खराब हो सकता है। इसके कारण जीभ पर लाल, गोल पैच नजर आ सकते हैं। ऐसे में जीभ नक्शे जैसी दिखने लगती है। इस समस्या का मुख्य कारण बैक्टिरियल और फंगल इंफेक्शन माना जाता है। लेकिन यह समस्या कम समय के लिए ही हो सकती है।
हमारी ओरल हेल्थ का सीधा सम्बन्ध जीभ से हो सकता है। जीभ पर सफेद छाले निकलने यानी पाचन का खराब होना। इसके अलावा अचानक कुछ गर्म खाने के कारण भी जीभ पर छाले हो सकते हैं।
पेट में एसिड की मात्रा ज्यादा होने से जीभ पर समस्या नजर आ सकती है। इसके अलावा तंबाकू, सुपारी या अत्यधिक तला-भुना खाने से भी जीभ पर छाले हो सकते हैं।
ज्यादातर जीभ की ढंग से सफाई न करने के कारण जीभ हल्की पीली नजर आ सकती है। लेकिन अगर जीभ का रंग ज्यादा पीला और मोटी परत है, तो यह यीस्ट इंफेक्शन का कारण हो सकता है। इस तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।