रूस आतंकी हमला : पीएम मोदी ने की आतंकी हमले की निंदा, बोले हम रूस के साथ एकजुटता से खड़े - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

देशविदेशहोम

रूस आतंकी हमला : पीएम मोदी ने की आतंकी हमले की निंदा, बोले हम रूस के साथ एकजुटता से खड़े

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

दरअसल रूस की राजधानी मॉस्को से दिल दहला देने वाली ख़बर आई. यहां के एक क्रोकस सिटी मॉल में आतंकी हमला हुआ। जब हमला हुआ उस वक्त क्रोकस सिटी हॉल में सोवियत काल के प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड ‘पिकनिक’ का परफॉर्मेंस चल रहा था. इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में 6200 लोग मौजूद थे.  बताया जा रहा है कि सैन्य वर्दी पहने पांच हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई है जबकि 145 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। आतंकी संगठन ISIS ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में ही छिपे आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है.

हमले के एक घंटे के बाद रोसग्वार्डिया स्पेशल फोर्स ने एंटी टेटर ऑपरेशन शुरू किया. आग बुझाने के लिए हैलीकॉप्टर्स की मदद भी ली गई है. आंतकियों ने बमबारी भी की है. घटनास्थल के आसपास तकरीबन 70 एंबुलेंस तैनात की गई हैं. आंतकी किसी अन्य भाषा में बात कर रहे थे. यूक्रेन ने इस हमले में उनका हाथ होने से साफ इनकार किया है.  चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर एशियाई और कॉक एशियाई जैसे दिखते हैं. वहीं रूसी मीडिया का दावा है कि आतंकी इन्गुशेतिया के मूल निवासी हैं. आईएसआईएस का दावा है कि हमलावर सुरक्षित अपने ठिकानों पर वापस आ गए हैं.