चुनाव 2024 : दिल्ली में ‘INDIA’ गठबंधन की रैली आज . - Samacharline.com

विद्यार्थियों को शिक्षित करने से अधिक उन्हें दीक्षित करने की आवश्यकता है – राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, ‘कर्मयोगी श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चार कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

उज्जैन। समाज को दिशा देने का...

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार...

देशहोम

चुनाव 2024 : दिल्ली में ‘INDIA’ गठबंधन की रैली आज .

इंडिया गठबंधन आज 10 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर एक मेगा रैली करेगा। इसके लिए कांग्रेस ने बसों की व्यवस्था की है, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता ने डोर टू डोर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए कहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी चीफ शरद पवार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीपीआईएम के महासचिव डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर फारुख अब्दुल्ला और टीएमसी पार्टी के अन्य नेता भी इस रैली में भाग लेंगे।

सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगी

आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान की रैली में भाग लेगी। रामलीला मैदान में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पोस्टर भी लगे हैं। रामलीला ग्राउंड और आसपास का क्षेत्र आप और कांग्रेस के पोस्टरों से भर गया है। मैदान के लगभग आधे हिस्से में लोगों के लिए कुर्सियां हैं।

PM मोदी की मेरठ रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से दूर मेरठ में एक रैली करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैलियों को मेरठ से शुरू करने वाले हैं। भाजपा ने अरुण गोविल को मेरठ का उम्मीदवार बनाया है। रामायण धारावाहिक में अरुण गोविल ने ही भगवान राम के किरदार को निभाया था।