यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

शनिवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार की ओर से चयनित हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। स्वास्थ्यगत कारणों से वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद उनके निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहें।
राष्ट्रपति भवन में शनिवार को 4 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। इन 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया।