पीएम मोदी 3 राज्यों में करेंगे तूफानी चुनाव प्रचार, एमपी, बिहार और बंगाल में जनता को करेंगे संबोधित - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशहोम

पीएम मोदी 3 राज्यों में करेंगे तूफानी चुनाव प्रचार, एमपी, बिहार और बंगाल में जनता को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को बहुमत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक राज्य में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज (7 अप्रैल) को 3 राज्यों में चुनावी हुंकार भरने के लिए पहुंचेंगे। जिसमें से एक मध्य प्रदेश भी है। पीएम मोदी एमपी के जबलपुर में चुनावी रैली करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जबलपुर करीब शाम 6 बजे पहुंचेंगे। जबलपुर में पीएम मोदी एक किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। शहीद भगत सिंह चौराहे से रोड शो शुरू होगा और जबलपुर के गोरखपुर इलाके में आदि शंकराचार्य चौराहे पर खत्म होगा। इस दौरान एक आदिवासी ग्रुप पारंपरिक नृत्य भी करेंगे। बता दें कि बीजेपी से आशीष दुबे और कांग्रेस से दिनेश यादव उम्मीदवार बनाए गए हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी बिहार और प. बंगाल दौरे पर भी रहेंगे। पीएम मोदी बिहार के नवादा में चुनावी जनसभा करेंगे। पीएम बिहार में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। और फिर पीएम मोदी प. बंगाल में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी बंगाल के जलपाईगुड़ी में ये चुनावी रैली करेंगे। माना जा रहा है कि बंगाल में हुए हाल के घटनाक्रम को लेकर वह ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साध सकते हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच विहार में एक रैली को संबोधित किया था और ममता सरकार पर निशाना साधा था।