खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...

आम आदमी पार्टी रविवार यानी कि आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सामूहिक उपवास करेगी। आप नेताओं का दावा है कि पार्टी के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी जनता के साथ दिल्ली के जंतर मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां में सामूहिक उपवास करेंगे।
दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि इसी तरह देश के 25 राज्यों (उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश) की राजधानी, जिला, ब्लॉक मुख्यालय, गांव और कस्बों में भी लोग सामूहिक भोजन करेंगे। उनका कहना था कि भारत के अलावा सामूहिक भोजन अमेरिका के न्यूयार्क, बॉस्टन, लॉस एंजिल्स, वॉशिंगटन डीसी, कनाडा में टोरंटो, ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न और यूके में लंदन में भी होगा।
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ कैंपेन के फर्स्ट फेज को 29 मार्च लॉन्च किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था, ”मैं आपको (जनता) एक वॉट्सऐप नंबर दे रही हूं. वॉट्सऐप नंबर 8297324624 है. हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ है. इस नंबर पर आप अपने केजरीवाल को आशीर्वाद, दुआएं और प्रार्थनाएं भेज सकते हैं. कोई और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं. कुछ और भी अगर कहना है या कुछ भी मन में आए तो इस नंबर पर भेज दीजिए. हर परिवार का हर सदस्य लिखकर भेजे, आपका मैसेज पढ़कर उनको बहुत अच्छा लगेगा. आपका एक-एक मैसेज उन तक पहुंचेगा. मैं आप सबके मैसेज उनको जेल में देकर आऊंगी और उन्हें मैसेज देने के लिए आपको आम आदमी पार्टी का होने के जरूरत नहीं है.”