जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशमध्य प्रदेशराजनीतीहोम

जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

pm-modi-road-show

देश में लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया है। इस रोड शो के कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में नजर आ रहा है की पीएम मोदी खुली जीप में सवार है औऱ लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ नजर आ रही है। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक हादसा भी हो गया। रोड शो के दौरान गोरखपुर क्षेत्र में दो मंच टूट गए। इससे मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। इस हादसे में कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ गए थे। जिसके चलते मंच गिर गया। गोरखपुर के कटंगा चौराहे से शुरू हुआ पीएम मोदी का ये रोड शो छोटी लाइन तक करीब एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक चला। रोड शो के रूट में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कई जगहों पर लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। कई लोग अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचे।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा ने पीएम मोदी के रोड शो के लिए लोगों को घर-घर जाकर पीले चावल देकर आमंत्रण दिया था। रोड शो में सुरक्षा को लेकर तीन हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए। बताया जा रहा है कि मंत्रोच्चारण के साथ इस रोड शो की शुरुआत की गई थी। समर्थकों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।