जबलपुर पश्चिम विधानसभा से 250 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

देशमध्य प्रदेशहोम

जबलपुर पश्चिम विधानसभा से 250 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों एवं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी मौजूद रहे। महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू की अगुवाई में 250 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर कहा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का अपने नेतृत्व और पार्टी की नीति से मोह भंग हो रहा है जिसका परिणाम है कि राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करने के लिए उन्होंने राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ आने का फैसला लिया है। हम उन सभी का भाजपा में स्वागत करते हैं।