यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश में 6 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक प्रदेश में सिर्फ 58.35% मतदान हुआ है। ये आंकड़ा पहले फेज से कम है। सबसे अधिक मतदान होशंगाबाद सीट पर हुआ, वहीं सबसे कम वोटिंग रीवा लोकसभा सीट पर हुई।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा शाम 6 बजे तक मध्यप्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद की सीटों पर कुल 58.35% ही मतदान हुआ है। रीवा में सबसे कम 48.67 प्रतिशत और होशंगाबाद में सबसे अधिक 67.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।