यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। अब दूसरे चरण में आज यानी 26 अप्रैल को हो रही है। 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। पहले इस फेज में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।
दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, बिहार की पांच सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, मध्य प्रदेश की छह, असम की पांच, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की तीन-तीन, मणिपुर, त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट के लिए दूसरे फेज में मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरअश्विनी कुमार चौबेला तक, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।
अलीगढ़ में एक बजे तक 35.55 प्रतिशत वोटिंग
अमरोहा में एक बजे तक 40.67 प्रतिशत मतदान
बागपत में एक बजे तक 34.17 प्रतिशत मतदान
बुलंदशहर में एक बजे तक 35.35 फीसदी वोटिंग
गौतमबुद्धनगर में एक बजे तक 36.05 प्रतिशत मतदान
गाजियाबाद में एक बजे तक 33.99 फीसदी मतदान
मथुरा में एक बजे तक 32.70 फीसदी मतदान
मेरठ में एक बजे तक 38.33 फीसदी मतदान
असम 46.31%, बिहार 33.80%, छत्तीसगढ़ 53.09%, जम्मू और कश्मीर 42.88%, कर्नाटक 38.23%, केरल 39.26%, मध्य प्रदेश 38.96%, महाराष्ट्र 31.77%, मणिपुर 54.26%, राजस्थान 40.39%, त्रिपुरा 54.47%, उत्तर प्रदेश 35.73%, पश्चिम बंगाल 47.29%