पिता के साथ जेल में रहा चार वर्षीय मासूम, जमानत पर रिहाई के दौरान भावुक दृश्य
मई माह में एक ऐसा मामला...
मई माह में एक ऐसा मामला...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार...

Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलापुर, महाराष्ट्र में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 बनाकर कांग्रेस ने देश के संविधान का अपमान किया था। NDA सरकार ने, मोदी ने 370 हटाकर सामाजिक न्याय का अधिकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 100 से अधिक जिलों को पिछड़ा घोषित कर दिया और उन्हें उनके भाग्य पर छोड़ दिया,हमने उन्हें आकांक्षी जिलों में बदलने का फैसला किया। उन क्षेत्रों में हमारी कल्याण पहलों की प्रतिदिन निगरानी की जाती है और परिणामस्वरूप, पिछले दशक में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
पीएम मोदी ने कहा, “इस चुनाव में आप अगले 5 वर्ष के लिए विकास की गारंटी को चुनेंगे। दूसरी ओर वो लोग है जिन्होंने 2014 से पहले देश को आतंकवाद, भ्रष्टाचार और कुशासन के गश्त में धकेल दिया था। अपने कलंकित इतिहास के बाद भी कांग्रेस फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है। इन्हीं अंदाजा ही नहीं कि पहले दो चरण के चुनाव में INDIA गठबंधन का डब्बा गोल हो चुका है।”