यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के लिए मात्र 2 दिन शेष हैं। 7 मई को होने वाले चुनाव से पहले पीएम मोदी आज अयोध्या दौरे पर आने जा रहे हैं। पीएम मोदी रविवार (5 मई) शाम अयोध्या पहुंचेंगे। वे अयोध्या पहुंच कर सबसे पहले राम मंदिर जाएंगे। राम मंदिर में पीएम मोदी रामलला का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे अयोध्या में चुनावी हुंकार भरेंगे। इस दौरान सीएम योगी भी पीएम के साथ मौजूद रहेंगे।
रामलला के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी अयोध्या में सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक लगभग 2 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। रोड शो कर पीएम मोदी शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि पिछले चार महीनों में अयोध्या में पीएम मोदी का ये दूसरा रोड शो होगा। प्रधानमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल में रिकॉर्ड 5 वीं बार अयोध्या आ रहे है। इससे पहले कोई प्रधानमंत्री रामनगरी में नहीं आया था। खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी रविवार को करीब 2.45 बजे पर इटावा पहुंचेंगे और 4.45 बजे धारूहेड़ा जाएंगे।