Terrorist Attack in Jammu Kashmir : वायुसेना के काफिले पर पुंछ में आतंकी हमला, 1 सुरक्षाकर्मी शहीद, 4 घायल - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

अन्य प्रदेशदेशहोम

Terrorist Attack in Jammu Kashmir : वायुसेना के काफिले पर पुंछ में आतंकी हमला, 1 सुरक्षाकर्मी शहीद, 4 घायल

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू के सुरनकोट में शनिवार (4 अप्रैल) को वायुसेना के गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया है और 4 जवानों के घायल होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में भारी आतंकवादी गोलीबारी हुई, जिसकी चपेट में आने से भारतीय वायुसेना के 5 कर्मी घायल हो गए थे।

इलाके की तलाशी जारी

सुरक्षा बलों के अधिकारी ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है। सैन्यकर्मियों को भी काफी चोटें आई हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है|ये हमला वायु सेना के काफिले पर शाम को करीब 6:15 पर हुआ। काफिला सुरनकोट पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सनई के बेकरबल मोहल्ले के पास जरौली से शास्तार की ओर जा रहा था। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में देखा गया कि फायरिंग की चपेट में आए वाहन की विंडस्क्रीन पर कम से कम एक दर्जन गोलियों के छेद दिखाई दिए।