डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...

दरअसल चीन ने शुक्रवार को मून रिसर्च मिशन चांग’ई-6 यान को लॉन्च किया. चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNSA) की ओर से यह जानकारी दी गई. इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के रहस्यमय सुदूर हिस्से से सैंपल एकत्र करने और फिर पृथ्वी पर वापस लाना है. मानव मून रिसर्च के इतिहास में अपनी तरह की यह पहली कोशिश है.
इसमें चीनी यान के साथ पाकिस्तान ने भी अपना उपग्रह भेजा है. आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्तान के लोग इसका विरोध कर रहे हैं. सोशल मीडिया लोगों ने कहा, हमें पहले रोटी चाहिए, मून मिशन से क्या होगा.
सीएनएसए के अनुसार लॉन्ग मार्च-5 वाई8 रॉकेट, चांग’ई-6 को ले जाएगा. चांग’ई-6 अंतरिक्ष यान में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर, एक आरोही और एक रिटर्नर है. जबकि पाकिस्तान का एक छोटा उपग्रह ऑर्बिटर पर है. पूरा मिशन लगभग 53 दिनों तक चलने की उम्मीद है.