झारखंड : ‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी - Samacharline.com

अन्य प्रदेशदेशहोम

झारखंड : ‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

pm_modi

PM Modi In Jharkhand : झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। झारखंड को, यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वह सिर्फ भाजपा है। हमें हमेशा पता होता है कि आपके मन में क्या है…”

पीएम मोदी ने कहा आपका ये प्यार, ये आशीर्वाद…यही मोदी की ताकत है। भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। झारखंड के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है।

पीएम मोदी ने कहा झारखंड को अटल जी ने बनाया, भाजपा ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड का घोर विरोध किया। ये भाजपा की ताकत थी, अटल जी की दीर्घ-दृष्टि थी कि झारखंड बना। कांग्रेस को मंजूर नहीं था कि यहां के संसाधन आपके काम आए। पहले वो एक रुपये देते थे तो उसमें से वो 85 पैसे मार लेते थे। आज मैं एक रुपये भेजता हूं तो पूरा 100 पैसा आपके अकाउंट में जाता है।

पीएम मोदी ने कहा हमने बाबा साहेब की जयंती पर आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की और वो भी झारखंड की भूमि से की। आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की। इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की। इसलिए तो मैं कहता हूं- झारखंड और भाजपा का दिल का नाता हैपीएम मोदी ने कहा इन्होंने आदिवासियों की जमीनें लुटने के बाद हमारे देश की सेना की जमीन पर भी आंख गड़ा कर रखी है। इतना बड़ा जमीन घोटाला जेएमएम के लोगों ने किया है। कांग्रेस और जेएमएम ने मिलकर झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है।

Page 5MP Achievement Digital AD_300X250