झारखंड : नोटों की गिनती और राजनीतिक बयानबाजी दोनों जारी हैं… - Samacharline.com

प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के...

दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे...

कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट

सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान...

अन्य प्रदेशदेश

झारखंड : नोटों की गिनती और राजनीतिक बयानबाजी दोनों जारी हैं…

ED Raid: झारखंड के रांची में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सहायक संजीव लाल के आवास पर नोटों की गिनती अभी भी जारी है। अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिनती हो चुकी है। वहीं इस मामले में पूरे देश में सियासत गरमाई हुई है. बिहार के संजय झा से लेकर गिरिराज सिंह ने इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरा है. वहीं इस मामले में आलमगीर का भी बयान आया है. दूसरी ओर भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने भी इस मामले में उन्हें घेरा है.

झारखंड के देवघर में भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा, 6-7 महीने पहले वीरेंद्र राम के यहां रेड हुई थी उसके पास डायरी पकड़ी गई थी जिसमें कई विधायकों का नाम था और मंत्री आलमगीर आलम के सचिव का नाम था कि ये सब टेंडर मैनेज करते हैं। उसी के सिलसिले में ED ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है.