डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...

ICSE ISC Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार 6 मई को ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ICSE बोर्ड की 10वीं और 12 वीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है. अगर बात करें 10वीं की तो इसमें 99.65 फीसदी छात्राएं और 99.31 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वहीं अगर बात करें 12वीं कि तो इसमें 98.92 फीसदी छात्राएं और 97.53 फीसदी छात्र पास हुए हैं.
बता दें कि इस साल CISCE की 10वीं यानी ICSE की बोर्ड परीक्षाओं में 99.47 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं. इस बार 2,43,617 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.
CISCE द्वारा घोषित ISC के नतीजों में इस बार 98.19% परीक्षार्थी पास हुए हैं. इस साल 12वीं की परीक्षाओं में 99,901 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, इस साल 3.4 लाख से अधिक उम्मीदवार ISC और ICSE बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए।इंप्रूवमेंट एग्जाम जुलाई 2024 में आयोजित होंगे और अधिकतम 2 सब्जेक्ट्स में दे सकेंगे.