West Bengal: एक जैसे हैं TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप- पीएम मोदी - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

अन्य प्रदेशदेशहोम

West Bengal: एक जैसे हैं TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप- पीएम मोदी

PM_Narendra_Modi

Vishnupur: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मोदी को अपने लिए कुछ नहीं करना है। न मुझे अपने किसी भतीजे के लिए कुछ करना है और न ही मुझे किसी भाई के लिए कुछ छोड़ना है। मुझे बांकुरा के जंगलों में बसी माँ, बेटे और बेटियों के लिए काम करना है। मुझे गरीब, दलित और आदिवासियों के बच्चों के लिए विकसित भारत विरासत के रूप में छोड़ना है इसलिए मैं आपसे तीसरी बार आशीर्वाद मांगने आया हूं।

उन्होंने कहा, चाहे TMC हो, लेफ्ट हो या कांग्रेस हो यह तीन अलग-अलग पार्टियां दिखती हैं लेकिन इन सबके पाप एक जैसे ही हैं. इसलिए इन्होंने मिलकर INDI गठबंधन बनाया है। इन्होंने गरीब, मजदूर, SC-ST को हमेशा सिर्फ नारे दिए हैं लेकिन जहां भी इन्होंने सरकारें चलाई वहां उन राज्यों को गरीब बनाकर छोड़ दिया, पश्चिम बंगाल इसका उदाहरण है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, TMC ने पैसे कमाने की भूख में आपके बच्चों को भी नहीं छोड़ा है। यहां ‘शिक्षक भर्ती घोटाले’ ने युवाओं के साथ ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी दांव पर लगा दिया है। गरीब मां-बाप ने घर-जमीन बेचकर, कर्ज लेकर इनके(TMC) मंत्रियों को घूस दी। आज वे सारे नौजवान सड़कों पर हैं। आखिर इनका क्या कसूर था? मैं आप सबको गारंटी देता हूं, इन्होंने आपके घर बिकवाए हैं, मोदी TMC के भ्रष्टाचारियों के बंगले, उनकी गाड़ियां, ये सब कुछ बिकवाकर रहने वाला