LokSabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 73 प्रतिशत सर्वाधिक वोटिंग - Samacharline.com

असाधारण व्यक्तित्व और अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे विनोद कुमारजी

आज एक साधारण सी वेशभूषा में...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है पुस्तक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

मुख्यमंत्री धामी ने SDRF उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, दक्षता और सेवा समर्पण का प्रतीक है यह उपलब्धि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...

अन्य प्रदेशदेशहोम

LokSabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 73 प्रतिशत सर्वाधिक वोटिंग

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. इस चरण में 49 संसदीय सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं. बता दें कि इस चरण में कुल आठ करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता हैं

इस चरण के तहत झारखंड़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र की कुल 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इसके लिए 9 लाख 47 हजार कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया की कमान संभाल रहे हैं. थर्ड जेंडर वोटर की संख्या 5409 है. इस दौरान ओडिशा विधानसभा की शेष 35 सीटों पर भी मतदान की प्रक्रिया चल रही है. इस चरण में अगर सौ साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 24,792 है. वहीं 85 या उससे अधिक आयु वर्ग वाले मतदाताओं की संख्या सात लाख 81 हजार है. इसमें सात लाख तीन हजार वोटर दिव्यांग भी हैं.

चुनाव पर निगरानी रखने के लिए दो हजार से अधिक उड़न दस्ते हैं. वहीं दुर्गम स्थानों पर मतदान संपन्न कराने के लिए 508 हेलीकॉप्टर और 17 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई. वहीं गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों और मतदाताओं की सुविधा के लिए भी इंतजाम किए गए हैं.

शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

बिहार 52.35%, जम्मूकश्मीर 54.21%, झारखंड 61.90%, लद्दाख 67.15%, महाराष्ट्र 48.66%, ओडिशा 60.55%, उत्तरप्रदेश 55.80%, पश्चिम बंगाल 73%.