PM in Haryana : कांग्रेस की सरकार बनने वाली नहीं है, इनको दिया हर वोट बेकार ही होना है - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

अन्य प्रदेशदेश

PM in Haryana : कांग्रेस की सरकार बनने वाली नहीं है, इनको दिया हर वोट बेकार ही होना है

PM_Modi

महेंद्रगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में प्रचार का आज आखिरी दिन है. इसके मद्देनजर महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बाबा जयरामदास की तपोभूमि गांव पाली में भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे. जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। आप प्रधानमंत्री नहीं चुनेंगे देश का भविष्य भी चुनेंगे। एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है और दूसरी ओर कौन है? कोई अता-पता ही नहीं है.”

हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हरियाणा के घी-मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है। सारी भारत विरोधी ताकतें लगी रहती हैं लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है.”

सात जन्म में भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “देश की जनता, INDI जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है इसलिए इनका ये हाल हुआ है। 5 चरणों में ही INDI जमात का ढोल फट गया है और आपने देखा होगा तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया. चुनाव आयोग ऐसा क्यों करता है? चुनाव आयोग वैसा क्यों करता है?. उन्होंने गांव बनाना शुरू कर दिया है कि पराजय का ठिकरा किसके सिर पर फोड़ा जाए. हम सब जानते हैं कि जिस भूमि में कोई पैदावार न हो, कोई किसान उसमें एक भी बीज डालेगा क्या?. जब पता है कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो कोई उधर वोट डालेगा क्या?… इनकी सरकार सात जन्म में भी बनने वाली नहीं है और कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार ही होना है.”