Madhya Pradesh : भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव भोपाल में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
उज्जैन। स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अद्वैत ज्ञान के सूर्योदय...
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...

Cyclone Remal: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल बंगाल के तट से टकरा चुका है। चक्रवात रेमल के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश हुई. तेज हवा चलने के वजह से कई क्षेत्रों में पेड़ भी उखड़ गए. IMD के मुताबिक चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल के समय हवा 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और इसी दौरान रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच समुद्र तट से टकराया. IMD के मुताबिक अब चक्रवाती तूफान रेमल कमजोर पड़ चुका है.
बंगाल की खाड़ी में आए इस रेमल चक्रवात के बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग बताया कि रेमल के तट से टकराने के दौरान समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठीं. रेमल चक्रवात के टकराने के साथ ही बंगाल और उत्तरी ओडिशा के कई जिलों, असम और मेघालय में भारी बारिश की हुई. वहीं मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 27-28 मई को भारी बारिश होने की आशंका है.
अलीपुर इलाके में कई पेड़ उखड़ गए। चक्रवात ‘रेमल’ के टकराने के बाद कल रात पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलीं। साथ ही चक्रवात ‘रेमल’ के कारण पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई.