Supreme Court : CM अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

अन्य प्रदेशदेश

Supreme Court : CM अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Supreme Court : दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है. दायर की गई याचिका में सीएम केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत को 7 दिन और बढ़ाने की मांग की है. केजरीवाल ने इसका कारण बताते हुए कहा है कि उन्हें पीईटी और सीटी स्कैन के अलावा कई टेस्ट कराने हैं. उन्होंने इन सभी जांचों के लिए सात दिनों का समय मांगा है.

आम आदमी पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के बाद से सीएम केजरीवाल का 7 किलो वजन घट गया. उनका कीटोन लेवल काफी हाई है. ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. ऐसे में केजरीवाल की तरफ से याचिका दायर कर अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग की गई है.

SC: 1 जून तक दी गई थी अंतरिम जमानत

बता दें कि इससे पहले आबकारी नीति मामले में घिरे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस महीने के शुरूआत में ही सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी. कोर्ट ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी. जिसके बाद उन्हें 2 जून को सरेंडर करना था.