Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.37% मतदान; EC ने जारी किए आंकड़े - Samacharline.com

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...

’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

देशहोम

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.37% मतदान; EC ने जारी किए आंकड़े

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. चुनाव आयोग के अनुसार इस चरण में कुल 63.37 फीसदी वोटिंग हुई. जिसमें 61.95 फीसदी पुरुष, 64.95 फीसदी महिला और 18.67 फीसदी ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने मतदान किया है.

Lok Sabha Polls: बता दें कि, लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान किए गए. इसमें जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र भी था, जहां पर वोटिंग तीसरे चरण की बजाय छठे चरण में हुई. इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान थे. इस चरण में बिहार की 8, हरियाणा की सभी 10, झारखंड की 4, दिल्‍ली की सभी 7, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्‍मू-कश्‍मीर की 1 सीट पर मतदान किए गए थे.