Mizoram: आइजोल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, खदान ढहने से 10 लोगों की हुई मौत - Samacharline.com

सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न...

’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’

छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...

अन्य प्रदेशदेशहोम

Mizoram: आइजोल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, खदान ढहने से 10 लोगों की हुई मौत

Mizoram: मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में मंगलवार को भारी बारिश के चलते एक खदान ढह गई. हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अन्य कई लोग लापता हैं. वहीं पुलिसकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश होने के कारण नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है. जिसके चलते नदी के तट पर रहने वाले लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा. वहीं भारी बारिश के कारण राज्य के हालात को देखते हुए सीएम लालडुहोमा ने बैठक बुलाई है.

भारी बारिश ने मचाई तबाही

बता दें कि मंगलवार सुबर करीब 6 बजे मिजोरम की राजधानी आइजोल के दक्षिमी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेल के बीच एक खदान ढह गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने कहा कि अबतक मलबे से दस शव को बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोग अभी भी इसमें दबे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में सात स्थानीय, जबकि तीन दूसरे राज्य के थे। उन्होंने आगे कहा, “मलबे में अभी भी दस से ज्यादा के फंसे होने की संभावना है.”

स्कूलों को किया गया बंद

वहीं भारी बारिश की वजह से राज्य के विभिन्न इलाकों में भूस्खलन की घटना सामने आई है. हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन के चलते आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया. वहीं राज्य में भारी बारिश के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.