मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री
गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

Benefits Of Lassi: गर्मियों में अक्सर लोग प्यास लगने पर सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं घर पर आसानी से तैयार की जाने वाली लस्सी सेहत की लिए कितनी फायदेमंद होती है. लस्सी एक ऐसा ड्रिंक है जो सभी उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है.
दही से तैयार की जाने वाली लस्सी एक पंजाबी पेय पदार्थ है. गर्मी के दिनों में लस्सी का सेवन करना सेहत को लिए काफी फायदेमंद होती है. आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में लस्सी पीने के फायदों के बारे में-
लस्सी दही से तैयार की जाती है. लस्सी बॉडी को ठंडक प्रदान करती है. गर्मी के मौसम में लस्सी पीने से गर्मी से राहत मिलती है.
लस्सी में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को सुधारने में सहायता करते हैं. इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट से सम्बन्धित समस्याएं दूर होती हैं.
दही और लस्सी में कैल्शियम, विटामिन डी, पोटैशियम, और विटामिन बी के साथ-साथ अन्य जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हेल्दी रहने के बहुत ही आवश्यक है.