बरोदिया नोनागिर पहुंचे मोहन सीएम यादव, कांग्रेस को दी सीख, कहा- ऐसे मामलों में राजनीति ना करे - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशमध्य प्रदेशराजनीतीहोम

बरोदिया नोनागिर पहुंचे मोहन सीएम यादव, कांग्रेस को दी सीख, कहा- ऐसे मामलों में राजनीति ना करे

सार

सागर जिले का बरोदिया नौनागिर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यहां पिछले तीन दिनों से नेताओं का जमावड़ा हो रहा है। दरअसल इस गांव में पिछले दिनों घटित घटनाक्रम ने राजनैतिक माहौल गर्म कर दिया है।

विस्तार

पिछले दिनों गांव में हुए एक आपसी विवाद में एक पक्ष के दलित युवक राजेंद्र अहिरवार की मौत हो गई थी तथा उसके अगले दिन मृतक के शव के साथ शव वाहन से गांव आ रही मृतक की भतीजी की शव वाहन से गिरकर मौत हो गई थी। इन्हीं मामलों के बाद राजनीति गर्म है।

अब बुधवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव अंजना अहिरवार के परिवार से मिलने पहुंचे। सीएम ने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों को जल्दी से जल्द सख्त सजा दिलाने की बात कही। साथ ही गांव में पुलिस चौकी खोलने के निर्देश दिए।इसके बाद सीएम अंजना के चाचा राजेंद्र के परिवार से मिले। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मोहन यादव ने कांग्रेस को ऐसे घटनाक्रमों में राजनीति न करने की सीख दी। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा दोषियों पर कार्रवाई होगी। घटनाक्रम में पीड़ितों के साथ सरकार खड़ी है।

सीएम मोहन यादव के साथ उनके मंत्रीमंडल के सदस्य गोविंद राजपूत, खुरई विधायक पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सहित अन्य नेतागण शामिल हुए।  इससे पहले मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने परिवार की फोन पर राहुल गांधी से बात कराई थी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।