मणिपुर में बाढ़ से भारी तबाही, 3 लोगों की हुई मौत - Samacharline.com

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

युवाओं! कृष्ण को केवल पूजिए मत, कृष्ण को समझिए; यदि वास्तविक स्वतंत्रता चाहिए तो पहले आत्मसंयम सीखिए -श्रीपाद अवधूत 

आज भारत का युवा जाग रहा...

अन्य प्रदेशदेशहोम

मणिपुर में बाढ़ से भारी तबाही, 3 लोगों की हुई मौत

Manipur: मणिपुर की इंफाल घाटी में भारी बारिश ने तबाही मचाई है, घाटी में आई बाढ़ के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक हजार से भी अधिक लोग प्रभावित हैं. बता दें कि बीते दिन बुधवार को सेनापति जिले के थोंगलांग रोड पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि अन्य 3 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि 83 वर्षीय एक महिला उफनती सेनापति नदी में डूब गई है.

करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत 

अधिकारियों ने बताया कि इंफाल में बुधवार को एक 75 वर्षीय एक व्यक्ति की बारिश के दौरान बिजली के खंभे से करंट लगने से मौत हो गई. वहीं बाढ़ के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए और इंफाल घाटी में सौ से अधिक घरों में पानी घुस गया, जिसके बाद लोगों ने पास के सामुदायिक भवनों में शरण ली.

बचाव कार्य में जुटे है अधिकारी: सीएम

बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, “कई क्षेत्रों में नदी के किनारों में दरार के कारण कई लोग और पशुधन प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार के अधिकारी, सुरक्षा और एनडीआरएफ कर्मी और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित अधिकारी सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं.”