यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

Flight Delayed: 30 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट ने लगभग 21 घंटे के अधिक देरी से उड़ान भरी. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस फ्लाइट के यात्रियों ने आरोप लगाया कि हमें बिना AC के ही फ्लाइट में बैठा दिया गया. हालांकि बाद में एयर इंडिया ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए माफी भी मांगी है.
इस विमान को 30 मई को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरनी थी लेकिन ऐसा न हो सका. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर अभिषेक शर्मा ने लिखा कि ‘कृपया मुझे और बोर्डिंग एरिया में फंसे लोगों को घर जाने दें! AI 183 8 घंटे से अधिक लेट है. लोगों को बिना एसी के प्लेन में बैठा दिया गया. फिर प्लेन से उतार दिया गया’. इस पोस्ट में उन्होंने एयर इंडिया को टैग भी किया.वहीं, एक अन्य यूजर ने X पर पोस्ट किया, ‘AI 183 फ्लाइट 8 घंटे से अधिक लेट हुई. यात्रियों को बिना AC विमान में बैठाया गया. प्लेन के अंदर कुछ लोग बेहोश हो गए तो यात्रियों को नीचे उतारा गया. यह अमानवीय है!’ दूसरी ओर कई यात्रियों ने इस संबंध में कई तस्वीरें भी पोस्ट की. इसमें यात्री फर्श पर बैठे भी नजर आए