Indigo Bomb Threat : इंडिगो की फ्लाइट में मिली बम की सूचना - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

देशहोम

Indigo Bomb Threat : इंडिगो की फ्लाइट में मिली बम की सूचना

Indigo Bomb Threat: इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में 3 जून यानी आज बम की सूचना मिली. एयरलाइन ने बताया कि बम की धमकी मिलने के कारण विमान ने 2 घंटे की देरी से उड़ान भरी. अधिकारियों ने बताया कि थुरैपक्कम स्थित इंडिगो कॉल सेंटर में एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें कहा गया कि चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में विस्फोट हो सकता है. जिसके बाद विमान को एक अलग स्थान पर ले जाकर सुरक्षा जांच की गई. इसके बाद विमान को सुबह 10.30 बजे रवाना हुई.

अकासा एयर को भी मिली थी बम की धमकी

वहीं अकासा एयर को भी बम की धमकी मिली थी. अकासा एयर की एक फ्लाइट में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया था. इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट संख्या QP 1719 को अलर्ट किया गया। जिसके बाद विमान के रुट को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

186 यात्री कर रहे थे सफर

बता दें कि विमान में 186 यात्री, 1 बच्चे और छह चालक दल के सदस्य सवार थे। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन कर 10 बजकर 13 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान क सुरक्षित रुप से लैंड करा लिया है। वहीं सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया.