खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप...

PM Modi Resign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 5 जून को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया.”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध…”
पीएम मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई. मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है. सूत्रों के मुताबिक 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी. इसके बाद पीएम मोदी नई सरकार बनाने के लिए 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक हुई. बैठक के दौरान नई सरकार गठन की संभावित रूपरेखा पर मंथन किया गया. समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की. इस पर गहन चर्चा के बाद ही पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे.