शपथ ग्रहण समारोह : तीसरे कार्यकाल के लिए मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा भी होंगी शामिल - Samacharline.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के शुभारम्भ अवसर पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता...

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य सभा सांसद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह होंगे शामिल

इन्दौर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...

देशराजनीतीहोम

शपथ ग्रहण समारोह : तीसरे कार्यकाल के लिए मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा भी होंगी शामिल

नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास होगा. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विश्व के कई बड़े नेता शामिल होंगे. तो वहीं एशिया की पहली लोको पायलट, सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस समारोह में शामिल होंगे. समारोह में कुल 8 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव भी होंगी शामिल

एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी. इसकी जानकारी शुक्रवार को मध्य रेलवे ने दी है. अधिकारियों ने  कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने वाली सुरेखा यादव 9 जून को नई दिल्ली में होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित 10 लोको पायलटों में से एक हैं.

ये विदेश नेता होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून 2024 को निर्धारित है। इस अवसर पर, भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफ़ीफ़, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने हिस्सा लेने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.