अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज मुख्यालय में भ्रमण
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को दिल्ली प्रवास के दौरान मेट्रो...
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध श्री...

NEET Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीट पेपर लीक मामले में पहली गिरफ्तारी की है. एजेंसी सूत्रों ने कहा कि, मनीष प्रकाश ने पटना के लर्न एंड प्ले स्कूल में कमरा बुक करवाया था. बता दें कि मनीष प्रकाश ने स्कूल में कई अभ्यर्थियों को नीट प्रश्न-पत्र के उत्तर रटवाए गए थे.
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीट पेपर लीक मामले में पहली गिरफ्तारी की है. सीबीआई ने बिहार के मनीष प्रकाश को पटना से गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष प्रकाश ने ही पटना के लर्न एंड प्ले स्कूल में रूम बुक कराया था. बता दें कि पूरे देश में 5 मई 2024 को नीट की परीक्षा का आयोजन किया गया ता. वहीं इस परीक्षा के लिए राजधानी पटना के कई अलग-अलग विद्यालयों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. वहीं परीक्षा से पहले इस स्कूल में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराकर सभी को प्रश्नों के उत्तर रटवाएं गए थे.