दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
दीपावली से पहले बस्तर संभाग के...
दीपावली से पहले बस्तर संभाग के...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

Congress on NEET issue : NEET मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. विपक्ष का आरोप है कि हम इस मुद्दे पर सदन में चर्चा करना चाहते हैं लेकिन सत्ता पक्ष ऐसा होने नहीं दे रहा. इस मुद्दे पर अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक ट्वीट किया है. वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और गौरव गोगोई ने भी सरकार को घेरा.
मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया कि 7 वर्षों में 70 पेपर लीक हुए हैं, करोड़ों युवाओं से मोदी सरकार ने विश्वासघात किया है। हम NEET घोटाले पर 267 के नियम के तहत सदन में चर्चा करके, इससे पीड़ित लाखों युवाओं की आवाज़ उठाना चाहते थे। इसलिए लोगों की समस्या पर ध्यान आकर्षित करने के लिए, हमने एक विशेष चर्चा के लिए कहा। हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते थे। हम केवल छात्रों के मुद्दों को उठाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने (सभापति महोदय) इसका मौका नहीं दिया, इस पर ध्यान ही नहीं दिया।
वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, आज जो सदन में हुआ, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में पूरी शालीनता के साथ NEET पेपर लीक का एक अति महत्वपूर्ण विषय उठाया। लेकिन सदन में उनके माइक को बंद कर दिया गया, जो कि अच्छी संसदीय परंपरा नहीं है। नेता विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा हो।