जिले में बारिश का दौर जारी, नदी-नाले उफान पर, कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशमध्य प्रदेशहोम

जिले में बारिश का दौर जारी, नदी-नाले उफान पर, कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

madhya-pradesh

सार

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से इसके संकेत मिल गए। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में बारिश की आशंका जताई है। आगर जिले में सोमवार से ही जोरदार बारिश का दौर जारी है। आज मंगलवार को भी जिले में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इस कारण कई गांव का जिला मुख्यालय और शहरों से संपर्क टूट गया है। आगर के समीपस्थ गगांव गाता नेवारी में भी पानी का कहर देखने को मिला है, वहां पर स्थित नदी उफान पर आ गई है।

इन जिलों में बारिश को लेकर अर्लट
खरगोन और धार जिले में भारी बारिश के साथ गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढूर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है।