उज्जैन : रविवार को लगेंगे स्कूल, सोमवार 22 जुलाई को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

उज्जैन : रविवार को लगेंगे स्कूल, सोमवार 22 जुलाई को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण सोमवार की प्रथम सवारी के म‌द्देनजर उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 22 जुलाई, सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन आनंद शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में दिनांक 20 जुलाई शनिवार एवं 21 जुलाई, 2024, रविवार को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाए। 21 जुलाई रविवार का अवकाश नहीं होगा।