पहले भगवान गणेश के स्वरूप में किया श्रृंगार, फिर बाबा महाकाल को रमाई गई भस्म - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

उज्जैनदेशमध्य प्रदेशहोम

पहले भगवान गणेश के स्वरूप में किया श्रृंगार, फिर बाबा महाकाल को रमाई गई भस्म

bthhavara

सार

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज अलसुबह 3 बजे भस्मारती की शुरुआत हुई। सबसे पहले वीरभद्र की आज्ञा लेकर चांदी गेट खोले गए और उसके बाद बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर भस्म आरती की गई।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया और बुधवार के महासंयोग पर सुबह 3 बजे भस्म आरती के दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुले गए। पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। कपूर आरती के बाद पुजारियों ओर पुरोहितों द्वारा बाबा महाकाल को नवीन मुकुट व मुंड माला धारण करवाई गई। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।