पुलिस की घेराबंदी से भागने के प्रयास में टूटी हत्या के आरोपी की टांग, शराब की बात पर किया था मर्डर - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

उज्जैनदेशमध्य प्रदेशहोम

पुलिस की घेराबंदी से भागने के प्रयास में टूटी हत्या के आरोपी की टांग, शराब की बात पर किया था मर्डर

palsa

सार

विस्तार

उज्जैन जिले में जयसिंहपुरा शराब दुकान में मंगलवार-बुधवार रात चाकू घोंपकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को गुरुवार रात करीब 10 बजे पुलिस ने भूखी माता मंदिर क्षेत्र में घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर हमला करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी में उसकी टांग टूट गई।

महाकाल थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा स्थित शराब दुकान में रात 1.20 बजे जयसिंहपुरा निवासी राहुल पिता तेजूलाल सूर्यवंशी की सादिक पिताअब्दुल शकूर (40) निवासी केडी गेट ने बीयर की केन मांगने पर हुए मामूली विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। रात करीब 9.30-10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भूखी माता मंदिर क्षेत्र में क्षिप्रा नदी किनारे दिखाई दिया है।

सीएसपी ओपी मिश्रा, थाना प्रभारी अजय वर्मा, एएसआई बलराम धीरोद, प्रधान आरक्षक सुनील पाटीदार, मनीष यादव, राजपाल यादव, अनिल चौरषिया और भूपेन्द्र ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। भागने की कोशिश में गिरने से उसकी टांग टूट गई। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने परीक्षण के बाद उपचार के लिये भर्ती किया है। आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मृतक राहुल हार-फूल और प्रसादी की दुकान लगाता था, जबकि आरोपी जूस की दुकान लगाता है। दोनों महाकाल क्षेत्र में काम करते थे और एक-दूसरे से परिचित थे। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 2 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मृतक 13 अपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका था। आरोपी सादिक की तलाश में एक पुलिस टीम लगी हुई थी।