यह कुछ नया है: जिंदा थे तो कॉलेज कैंपस में रहते थे...मर गए कालू और सूफी श्वान तो उनके नाम पर भी एक-एक पौधा - Samacharline.com

युवाओं! कृष्ण को केवल पूजिए मत, कृष्ण को समझिए; यदि वास्तविक स्वतंत्रता चाहिए तो पहले आत्मसंयम सीखिए -श्रीपाद अवधूत 

आज भारत का युवा जाग रहा...

इंदौर का अनूठा यशोदा मंदिर : जहां गोद भराई की रस्म के लिए उमड़ती हैं महिलाएं, जन्माष्टमी के दूसरे दिन और डोल ग्यारस पर लगती है भीड़, मन्नत पूरी होने पर बच्चे के कपड़े से लेकर वजन के बराबर धान तक चढ़ाते हैं श्रद्धालु

अक्षय जैन इंदौर के खजुरी बाजार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला, देहरादून में सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

देशभोपालमध्य प्रदेशहोम

यह कुछ नया है: जिंदा थे तो कॉलेज कैंपस में रहते थे…मर गए कालू और सूफी श्वान तो उनके नाम पर भी एक-एक पौधा

news

सार

विस्तार

पशु-पक्षियों और मूक जानवरों के लिए मानवीयता रखना भी शिक्षा का एक हिस्सा कहा जा सकता है। राजधानी भोपाल के एमएलबी कॉलेज की स्टूडेंट्स ने इस बात को जाना, सीखा और ग्रहण किया है। इसी के चलते उन्होंने मूक पशुओं को प्रेम भी दिया और उनके मरणोपरांत उनके नाम पर पौधा भी रोपा है।

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर (स्वायत्त) महाविद्यालय, भोपाल के करुणा पशु कल्याण क्लब के अंतर्गत शनिवार को महाविद्यालय परिसर और विद्या वन में ‘एक पौधा मां के नाम पर’ आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय कैंपस के बुज़ुर्ग श्वान ‘कालू’ तथा ‘सूफी’ की स्मृति में पौधारोपण किया गया।

गौरतलब है कि कालू और सूफी जब जीवित थे, कॉलेज परिसर में ही रहा करते थे। कॉलेज स्टॉफ और स्टूडेंट्स ने उनके रहने के लिए उचित इंतजाम किए थे। इनके खानपान का ख्याल भी रखा जाता था। इन दोनों की स्मृति में कैंपस में जामुन, सीताफल, गिलोय, मीठी नीम तथा कुछ सजावटी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर करुणा क्लब की वालिंटियर्स तथा हिंदी विभाग के प्राध्यापक उपस्थित रहे।