उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन में आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में हुए शामिल - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन में आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में हुए शामिल

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में विकास के नए-नए कीर्तिमान रचेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बहनों को मान सम्मान दिलाने का काम किया हैं। पंचायत एवं स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं के लिए 50% तक के आरक्षण का प्रावधान जारी रहेगा , जिससे बहनों का सशक्त नेतृत्व प्रदेश को मिलता रहेगा। उज्जैन के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन के ग्राम लेकोडा में आयोजित लाडली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भी बहनों को स्नेहपूर्वक झूला झुलाया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को बहनों ने विशाल राखी भेंट कर आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल,सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, विधायक जितेंद्र पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, महापौर उज्जैन मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बहनों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाले जाने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर शगुन के रूप  में 250 रुपए की राशि अंतरित की गई है। जिस पर उपस्थित सभी बहनों ने अपने हाथ खड़ा कर अपने खाते में राशि आने की सहमति जताई।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सच्चे अर्थों में हमारे गांव संबंधों के महत्व को प्रदर्शित कर रहे हैं। तीज त्योहार की संस्कृति आज भी गांवों में जीवित है। हमारे गांव और गांव के लोग बहनों के आदर सम्मान की शिक्षा पूरे विश्व को दे रहे हैं। भारत की कुटुंब परंपरा में माता-पिता और बहन के आशीर्वाद से ही सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता। सभी असंभव कार्य संभव हो जाते हैं। जहां दुनिया के सारे देश अपने पिता के नाम से जाने जाते हैं वहीं हमारे देश में भारत माता के साथ पूरे विश्व को धरती मां के रूप में पूजा जाता हैं। मातृ संस्कृति का इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हैं।

उन्होंने अवंतिका नगरी के महत्व को उल्लेखित करते हुए बताया कि हर युग में जिसका अस्तित्व हो, जिसका कभी अंत न हो। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में ही भगवान कृष्ण और बलराम 5000 वर्ष पूर्व शिक्षा ग्रहण करने आए थे। उन्होंने कहा कि भारत में तीज त्योहारों की परंपरा अद्भुत हैं। मध्यप्रदेश सरकार सभी त्यौहार समाज को साथ जोड़कर उत्साह पूर्वक बनाएगी। 26 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व पूरे प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय कलाकारों और पुलिस बैंड की प्रस्तुति,डमरू आदि गतिविधियों के माध्यम से सवारी का वैभव और आनंद निरंतर बढ़ रहा हैं। 19 अगस्त को आयोजित बाबा महाकाल की सवारी में सीआरपीएफ के बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन का अनूठा आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में बहनों द्वारा अपने लाडले भैया मुख्यमंत्री डॉ यादव को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दे रही। मैं सभी बहनों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। उज्जैन की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरी तन्मयता से प्रयास करूंगा।

सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव जब विकास प्राधिकरण, पर्यटन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री रहे तभी से उज्जैन के विभिन्न ग्रामों में जाकरअपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व बना रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने यहां परंपरा को निभाया है।