Madhya Pradesh : भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव भोपाल में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
भोपाल। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल 2026 को राजधानी...
उज्जैन। स्पेशल डीजी जैन ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अद्वैत ज्ञान के सूर्योदय...
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...

उज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितम्बर को इन्दौर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से प्रात: 9.50 बजे डीआरपी लाइन हेलीपेड उज्जैन पहुंचेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति प्रात: 10.10 बजे ग्राम डेंडिया के होटल रूद्राक्ष परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू यहां सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव देंगे। कार्यक्रम में आप स्वच्छता मित्रों को राष्ट्रपति प्रमाण-पत्र वितरित करेंगी। तत्पश्चात राष्ट्रपति उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड का भूमिपूजन करेंगी। प्रात: 10.55 बजे मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का उद्बोधन होगा।
इसके बाद राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11.30 बजे ग्राम ढेंडिया रूद्राक्ष होटल परिसर से श्री महाकालेश्वर मन्दिर आयेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू श्री महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन, पूजा-अर्चना करेंगी। श्री महाकालेश्वर मन्दिर के नन्दी हॉल में राष्ट्रपति महोदय को श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। तत्पश्चात महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में शिखर दर्शन एवं ओंकारेश्वर मन्दिर में फोटो सेशन होगा। इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर 12.10 से 12.20 बजे तक महाकाल लोक के मूर्तिकारों से संवाद करेंगी तथा दोपहर 12.20 से 12.30 बजे स्वच्छता ही सेवा के तहत श्री महाकालेश्वर मन्दिर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू श्री महाकाल महालोक का भ्रमण भी करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 12.30 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर से डीआरपी लाइन हेलीपेड पर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेंगी। आप दोपहर 12.50 बजे उज्जैन से इन्दौर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी।