रंग-बिरंगी पगड़ी और वैष्णव तिलक लगाकर भस्मआरती में सजे बाबा महाकाल, लगे जयघोष - Samacharline.com

दिव्य कुंभ की तैयारियों के लिए लगभग 290 करोड़, नंदा राजजात यात्रा के लिए भी बजट में प्रावधान, गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना को 122 करोड़, हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर के लिए 30 करोड़ रुपये

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27...

आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा और युवा कल्याण की योजनाओं को भी बजट में जगह, डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों के लिए लगभग 160 करोड़ रुपये का प्रावधान

गैरसैंण (भराड़ीसैंण), 27 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड...

अन्नदाता को प्राथमिकता, धान-गेहूं खरीद के लिए 1,100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्वतीय कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता और मत्स्य पालन को भी अनुपूरक बजट में मिली जगह

उत्तराखंड सरकार ने अनुपूरक बजट में...

उज्जैनदेशमध्य प्रदेशहोम

रंग-बिरंगी पगड़ी और वैष्णव तिलक लगाकर भस्मआरती में सजे बाबा महाकाल, लगे जयघोष

mahakal

सार

विस्तार

अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का मनमोहक स्वरूप में शृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल रंग-बिरंगी पगड़ी और वैष्णव तिलक लगाकर फूलों की माला से शृंगारित किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का आलौकिक शृंगार किया गया। उन्हें रंग-बिरंगी पगड़ी और वैष्णव तिलक लगाया गया। साथ ही गुलाब की माला भी पहनाई गई फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।