हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे महाकाल, भस्म आरती में किए बाबा के दर्शन - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेशहोम

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे महाकाल, भस्म आरती में किए बाबा के दर्शन

सार

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गुरुवार सुबह कालों के कल बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती देखने पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग दो घंटे तक रुक कर बाबा महाकाल के निराकार स्वरूप के प्रदर्शन किए और उसके बाद भगवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी सादगी का परिचय दिया और सामान्य तरीके से पूजन अर्चन करते दिखाई दिए।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के दौरान आज हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बाबा महाकाल के दर्शन करने भगवान के दर्शनों का लाभ लिया और इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन कर वे यहां से रवाना हो गए। बताया जाता है कि मुकेश अग्निहोत्री एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 11 दिसंबर 2022 से हिमाचल प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री हैं। वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा के ऊना जिले की हरोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी हैं। अग्निहोत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं।
बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान में प्राप्त
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को गुजरात वापी से पधारे भक्त अभिजीत तिवारी द्वारा पं. कमलकांत शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट भेंट किया। इसका वजन लगभग 2609 ग्राम है। जिस श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, दर्शन व्यवस्था प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।