ओंकारेश्वर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव एकात्म पर्व का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अद्वैत ज्ञान के सूर्योदय...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अद्वैत ज्ञान के सूर्योदय...
Prime Minister Narendra Modi has praised this initiative. Dr. Yadav repeatedly emphasizes...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद...

उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत बुधवार को नागदा के अटल खेल मैदान परिसर में नगर पालिका परिषद नागदा के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर हम सबके लिए अत्यंत हर्ष की बात है कि नागदा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हम सभी सहभागिता कर रहे हैं। आज के दिन शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। पाणिग्रहण संस्कार का हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व है। आज इस समारोह में हर विवाहित कन्या के माता-पिता अपनी बेटी को एक नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद देंगे।
ये संस्कार और रीति-रिवाज हमारी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहे हैं । विवाह संस्कार जन्म से पहले ही तय हो जाता है। नागदा में काफी समय से इस प्रकार के सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। यह एक बहुत अच्छी पहल है। इस प्रकार के आयोजन से मितव्ययिता होती है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दीं।
उसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव और राज्यपाल ने वर वधु के बीच पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया, उन्हें मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत शासन की ओर से दी जाने वाली राशि का चेक वितरित किया तथा उन्हें पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव को आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
इस समारोह में 74 जोड़े हिंदू और एक जोड़ा मुस्लिम का विवाह संपन्न कराया गया।