Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ यादव क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन में होंगे शामिल, रामघाट पर लेज़र शो का आयोजन किया जाएगा - Samacharline.com

कक्षा 12 वीं तक पहुंचते पहुंचते 73 प्रतिशत छात्र हो गए कम, शिक्षा पर तय किया गया खर्च का लक्ष्य 6 प्रतिशत है बहुत दूर : डाॅ. चन्दर सोनाने

हाल ही में संसद की संसदीय समिति ने देश में 12 वीं...

जेएनआईबीएम दीक्षारंभ श्रृंखला में युवा पुलिस अधिकारी अजय पटेल ने साझा किए साहस और प्रबंधन के अनुभव

एल्युमिनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह उज्जैन। प्रतिष्ठित एवं चमकते हुए...

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...

ads

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ यादव क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन में होंगे शामिल, रामघाट पर लेज़र शो का आयोजन किया जाएगा

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 5 जून को क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव वाल्मिकी धाम से यात्रा में शामिल होकर पैदल भ्रमण करेंगे। इस दौरान साधु, संत, महंत और महामंडलेश्वर भी मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ यात्रा में सहभागिता करेंगे।

क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा वाल्मीकि धाम से सोमवारिया , ढ़ाबा रोड, छत्रीचौक ,गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी, महाकाल ,बड़े गणेश, हरसिद्धि, होते हुए रामघाट पहुचेगी। जहां पुण्य सलिला माँ शिप्रा का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा व उन्हें सोलह श्रृंगार भेंट कर 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित की जायेगी। राम घाट पर इस अवसर पर भव्य लेज़र शो का आयोजन किया जाएगा साथ ही राम घाट पर शाम को सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला भी श्रद्धालुओं के अनुभव को आध्यात्मिक और मनोरंजक बनाएगी। शाम को रामघाट पर सेना के लगभग 100 कलाकारों द्वारा भव्य मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद मुंबई की प्रसिद्ध कलाकार स्वस्ति मेहुल और उनके दल के द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुती दी जाएगी।