Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में हुए शामिल - Samacharline.com

फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पिछले 18 महीनों में फार्मा क्षेत्र...

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज मुंबई में रोड शो के माध्यम से निवेशकों से संवाद किया और मध्यप्रदेश में निवेश के साथ-साथ विभिन्न सेक्टर में व्यापार एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आज...

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का संबन्ध एक माँ की दो संतान की तरह है -डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का संबन्ध एक...

उज्जैनमध्य प्रदेशहोम

Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को गंगा दशहरा के पर्व पर वाल्मिकी धाम से क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के पूर्व वाल्मिकी धाम परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंदूर और त्रिवेणी-नीम, पीपल और बरगद के पौधों का रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अपील की कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाल्मिकी धाम में अनंत श्री विभूषित 1008 स्वामी सोहन दास जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित किये और मंदिर मे दर्शन किये। उन्होंने संत-जनों से सौजन्य भेंट की और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से भी मिले। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ दिन है। माँ क्षिप्रा से प्रार्थना है कि वे हमारे द्वारा किए गए पूजन अर्चन और परिक्रमा यात्रा को सफल बनाए और सबका कल्याण करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी ओर से सभी को गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य सभी श्रद्धालुओं का यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए मंचों से पुष्प-वर्षा कर स्वागत कियागया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल और शीतल पेय तथा फलों का नि:शुल्क वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने वाल्मिकी धाम से रामघाट तक क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में ध्वज लेकर पैदल यात्रा की।