पोकलेन से दिनभर लगा जाम वाहन चालक हुए परेशान - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

मध्य प्रदेशहोम

पोकलेन से दिनभर लगा जाम वाहन चालक हुए परेशान

गंजबासौदा (विदिशा) ओपी चौरसिया। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बीच मार्ग पर खड़ी पोकलेन मशीन गुरुवार को दिनभर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। मशीन को चालक सुबह बीच रास्ते में खड़ा कर चला गया, जिससे बेहलोट मार्ग की ओर आने-जाने वाले चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की क्रॉसिंग प्रभावित होती रही।

बताया जा रहा है कि यह पोकलेन मशीन रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित फुटब्रिज निर्माण कार्य के लिए लाई गई है। लेकिन इसे ऐसे स्थान पर खड़ा कर दिया गया, जहां से सिविल एरिया और पूर्वी बस्ती के लिए आने-जाने वाले वाहनों का मुख्य मार्ग गुजरता है। दिनभर मशीन वहीं खड़ी रहने से वाहन चालकों को टर्न लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह से शाम तक मशीन उसी स्थिति में खड़ी रही, लेकिन उसे हटाने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को छोड़ने आने वाले वाहन चालकों का कहना है कि मशीन की लंबाई अधिक होने के कारण डिवाइडर के पास टर्न लेना मुश्किल हो गया। कई बार वाहनों को पीछे लेकर दोबारा मोड़ना पड़ा। दरअसल रेलवे स्टेशन से हरदूखेड़ी अंडरब्रिज को जोड़ने वाला यह मार्ग पहले से ही संकरा है और रेलवे सीमा के भीतर सिंगल रोड के रूप में बना हुआ है। ऐसे में बीच रास्ते खड़ी भारी मशीन ने समस्या और बढ़ा दी। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मशीनों को व्यवस्थित स्थान पर खड़ा कराया जाए, ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।