यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

उज्जैन। 64 खानों के इस खेल में अपनी 16-16 मोहरों की सेना के साथ उतरे दिमाग के जादूगरों ने दूसरे दिन भी स्पर्धा का रोमांच बनाए रखा। छठें राउंड के लिए सुबह 10.00 बजे से शुरू हुआ शह मात का खेल दोपहर 03.00 बजे नौवें और अंतिम राउंड तक उलटफेर के साथ चलता रहा। कान्हा परिसर, इंदौर रोड पर आयोजित दो दिवसीय फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में 8.1/2 अंक लेकर प्रथम स्थान उदयपुर के फिडे मास्टर अरूण कटारिया ने प्राप्त किया, जबकि 8 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर नागपुर के जय सवालखे रहे। स्पर्धा में तीसरा स्थान भोपाल के मितांश दीशित ने प्राप्त किया और चौथे स्थान पर खंडवा के वैभव तोमर रहे। दिमागी खेल शतरंज में 05 साल से लगाकर 80 साल तक के खिलाड़ी शामिल थे। जिसमें ग्रेंड मास्टर हिमांशु शर्मा, दो फिडे मास्टर अरूण कटारिया, अभिषेक दास और तीन कैंडिडेट मास्टर अश्विन डेनियल, प्रखर बजाज व रूपेश कांत प्रमुख थे।

इस स्पर्धा की खास बात ये थी कि इसमें 129 रेटेड खिलाड़ी थे, जिन्होंने अनरेटेड खलाड़ियों के साथ मुकाबला किया। स्पर्धा में अनरेटेड प्लेयर ने रेटेड प्लेयर से कड़ी टक्कर ली। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः 31000, 25000 और 20000 रूपए के नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। स्पर्धा में पांचवां स्थान मोहित कुमार सोनी (बिहार), छठां स्थान अजय विरवानी (इंदौर), सातवां स्थान अश्विन डेनियल (भोपाल), आठवां स्थान प्रखर बजाज (कटनी), नौवां स्थान रूपेश कांत (ग्वालियर), दसवां स्थान मृदुहास त्रिपाठी (रतलाम), ने अर्जित किया। इसी तरह ग्यारवें से पंद्रवें स्थान तक क्रमशः उत्कर्ष भागवत उज्जैन, अक्षय सिंह तोमर खंडवा, कियान पोरवाल इंदौर, शिवम जोशी उज्जैन और अभिषेक दास जमशेदपुर ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को नगर पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न कैटेगिरी में 50 से अधिक खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मैडल्स और दो लाख रूपए के कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया।

उज्जैन में पहली बार आयोजित की गई फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। ये प्रतियोगिता अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और एमपी चैस एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में उज्जयिनी जिला शतरंज संघ, उज्जैन द्वारा आयोजित की गई थी। इस स्पर्धा की खास बात ये थी कि इसमें अन्य खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।

समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी महेश परियानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. जैथलिया, डिजिटल भास्कर के एमपी हेड कपिल भटनागर, मलखंब एसोसिएशन के सोनू गेहलोत, टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. ए.के. पाल, डॉ. विनोद वैरागी, डॉ. एसएन पांडे, टेबल टेनिस एसोसिएशन के राजेश शर्मा, हॉकी एसोसिएशन के अनिल निकम, ग्रांड मास्टर हिमांशु शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विश्वास शर्मा, अनिल गुप्ता, हेमंत मोहिते, उज्जयिनी जिला शतरंज संघ अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ, सचिव महावीर जैन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत खेल संगठनों के पदाधिकरियों और संघ के रमेशचंद शर्मा, सूरजभान सिंह चंदेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण और आयोजन की जानकारी उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ ने दी। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र शर्मा ने किया।
उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के सचिव महावीर जैन और टूर्नामेंट डारेक्टर डॉ. ए.के. पाल ने बताया कि इस शतरंज स्पर्धा का संचालन चार महिला ऑर्बिटर द्वारा किया गया। जिसमें बतौर चीफ आर्बिटर आईए कंचना चौधरी, डिप्टी आर्बिटर आईए नागालक्ष्मी नागापुरम, एफए शिखा पलटा, और एसएनए हिमानी बजाज शामिल थीं। इनके अलावा एसए शुभम कुशवाह, कमलदीप ठकराल, शेखर यादव, कुणाल आयाचित और विवेक विश्वकर्मा की उपस्थित सराहनीय रही।
उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्पर्धा मंें अनरेटेड प्लेयर्स, बेस्ट प्लेयर अबाउ 19, सीनियर बेस्ट प्लेयर, बेस्ट उज्जैन प्लेयर, बेस्ट अंडर 19 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 15 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 13 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 11 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 09 ब्वायस् एंड गर्ल्स, बेस्ट अंडर 07 ब्वायस् एंड गर्ल्स के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। स्पर्धा को सफल बनाने में प्रो. अंशुल वस्त्राने, विवेचना क्षीरसागर और अंजली चंदेल भूमिका सराहनीय रही। अतिथियों ने देशभर से पधारे खिलाड़ियों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए बधाइयां दी और श्रेष्ठ स्पर्धा संचालन के लिए आर्बिटर टीम को धन्यवाद दिया।